HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पतंग उड़ाकर सरकार से की...

JAUNPUR NEWS : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पतंग उड़ाकर सरकार से की पुरानी पेंशन की मांग

JAUNPUR NEWS : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पतंग उड़ाकर सरकार से की पुरानी पेंशन की मांग

सिद्दीकपुर, जौनपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा द्वारा इंदिरा स्टेडियम के निकट पतंग के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने हेतु पतंग उड़ाकर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय चौधरी एवं जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन ही एकमात्र सहारा है। यह कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी होती है।

सरकार को पुरानी पेंशन बहाल कर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राम आसरे यादव, जिला कोषाध्यक्ष हीरा लाल भारती, उप मंत्री समरनाथ यादव, उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य, संगठन मंत्री संतोष राय, उपाध्यक्ष रामसमुझ यादव, संगठन मंत्री संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करंजकला मंगला प्रसाद यादव, ब्लॉक मंत्री करंजाकला सुरेंद्र सरोज, जंग बहादुर यादव, संतोष यादव, विनय कुमार, मनोज यादव, फूलचंद भारती, अरविंद सोनकर, बंसराज, इस्लाम अली, त्रिभुवन, सुनील सोनकर, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read