HomeJaunpurJaunpur News: रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Jaunpur News: रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

  • रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

  • तमाम विशेषज्ञों से लाभान्वित हुये सैकड़ों लोग

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सेवा भावना से ओत-प्रोत रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। “सभी रोगों का निदान, स्वस्थ समाज की ओर एक सशक्त प्रयास” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर ने समाज के स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। शिविर का आयोजन सीहीपुर में स्थित एक एकेडमी परिसर में हुआ जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों जरूरतमन्दों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिनमें वरिष्ठ फिजिशियन, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला, थायराइड रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद व पंचकर्म विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ सहित अनेक विशेषज्ञ शामिल रहे।

शिविर में डा. अरूण मिश्र, डा. अजय पांडेय, डा. एस.के. सिंह, डा. बृजेश कुमार, डा. सलिल श्रीवास्तव, डा. सुधांशु टण्डन, डा. ए.के. कौशिक, डा. कुसुम पाण्डेय, डा. जया राय, डा. ज्योति सिंह यादव, डा. डीपी सिंह, डा. विकास यादव, डा. अमृता टंडन, डा. एकता कन्नौजिया, डा. एनके सिन्हा, डा. एचडी सिंह, डा. रॉबिन सिंह आदि ने अपनी सेवा दीं।
कार्यक्रम संयोजक श्याम जी, केके मिश्र, संजय जायसवाल एवं मनीष गुप्ता ने आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, संस्थाध्यक्ष विवेक सेठी, सीए सुजीत अग्रहरी, रविकान्त जायसवाल, नवीन सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ, मिथिलेश अग्रहरी, शम्स अब्बास, दुर्गेश, राजेश जावा सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में रविकान्त जायसवाल ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि समाजसेवा के इसी संकल्प के साथ हुआ कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read