HomeJaunpurJaunpur News : मोबाइल लूट में नाकाम लूटेरे गिरफ्तार

Jaunpur News : मोबाइल लूट में नाकाम लूटेरे गिरफ्तार

Jaunpur News : मोबाइल लूट में नाकाम लूटेरे गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अतरडीहा के पास बीते शुक्रवार की रात मोबाइल लूट में नाकाम लुटेरे पंजाबी लोना व विनोद लोना को रविवार सुबह गुड़बड़ी चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट के प्रयत्न के अपराध में जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनवल निवासी राम भुवाल से शुक्रवार रात सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंडनगर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उसकी मोबाइल छीनने लगे। पीड़ित के विरोध तथा शोर मचाने पर घटना को अंजाम दे रहे लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़ फरार हो गए थे।

घटना के बात मौके पर पहुंचे सिपाही विनोद यादव द्वारा बाइक को कब्जे में लिया था। बाद में पुलिस बाइक के सहारे लुटेरों की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह पुलिस टीम को खबर लगी कि घटना में संलिप्त दोनों लुटेरे कहीं भागने की फिराक में गुड़बड़ी चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read