Jaunpur News : बयालसी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सेमिनार का हुआ आयोजन
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षित अध्यापक प्रकाश चंद्र कसेरा, असि प्रोफे. ने सड़क सुरक्षा की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) आनंद शंकर चौधरी ने सड़क दुर्घटना के बाद उपचार न मिलने के गंभीर मुद्दे को उठाया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र एस.आई थाना जलालपुर ने खास तौर से युवाओं द्वारा बिना किसी सिग्नल के सड़कों पर दाएं और बाएं मुड़ने पर होने वाले दुर्घटनाओं के प्रति सभी को सचेत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव ने सड़क पर चलते समय ध्यान केंद्रण पर अपना मंतव्य प्रस्तुत किया। अंत में कार्यक्रम के संचालक सोमारू राम असि. प्रोफे. ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम में अन्य अध्यापकगण डा. प्रवीण, लाल साहब, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी शंकर प्रजापति, एवं एनएसएस तथा एनसीसी से जुड़े विद्यार्थी सहित अन्य विद्यार्थीगण आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















