HomeJaunpurJaunpur News : बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूटीः श्याम लाल...

Jaunpur News : बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूटीः श्याम लाल पाल

Jaunpur News : बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूटीः श्याम लाल पाल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल देवकली के एक फार्म हाउस परिसर में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूट रही है। पेट्रोलियम पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार सामाजिक सौहार्द शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने पर तुली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रीय धरोहरों को बेचने के साथ अन्य कल कारखाने उड्डयन क्षेत्र बिजली सब उद्योगपतियों को बेच रही है जिसकी मार सीधे गरीबों मजदूरों पर पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जनता अब जाग उठी है और परिवर्तन चाहती है, इसलिए समाजवादी पार्टी उनका एकमात्र विकल्प बची हुई है। उन्होंने सपा के बूथ स्तरीय टीमों को मजबूत करने का जोर दिया। इसके पहले पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव के फार्म हाउस परिसर में प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल का पार्टीजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव, डा. जितेन्द्र यादव, राजन यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अशोक यादव, आनंद गुप्ता, संतोष देवा, रोहित पाल, जानकी पाल, सुषमा पाल, जय सिंह, प्रमोद यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read