HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत वितरण खण्ड की समस्त इकाईओ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करें, जर्जर तार व पोल को बदलने का कार्य करें। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अनावश्यक शटडाउन को रोकने के साथ ही राजस्व वसूली की समीक्षा की जिसमें विद्युत वितरण खण्ड इकाई द्वितीय एवं चतुर्थ द्वारा कम वसूली होना पाया गया जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने एवं इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही कम किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने के भी निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत विवेक खन्ना, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, एक्सईएन, अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

C

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read