Jaunpur News: युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही दो युवकों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह 22 मई को अपनी माता के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान एकडला गांव के आकाश बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द तथा अरविन्द बिन्द ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पूर्व में भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA