नाबालिग छात्रा से मारपीट व मोबाइल तोड़ने का आरोप, महिला समेत 4 पर मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव में नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। भिखनापुर निवासी मोतीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पौत्री एंजल के साथ गांव के मनीष व सोनू उर्फ लालू पुत्रगण राधेश्याम ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी जिससे छात्रा के गले पर चोट के निशान आ गये। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान राधेश्याम पुत्र झिनकू और उसकी पत्नी सुमित्रा ने भी आरोपितों को उकसाया। जाते समय आरोपित छात्रा का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिये जिससे उसकी ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो गई। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






