HomeJaunpurJaunpur News : रामजी जायसवाल अध्यक्ष व छोटे लाल चुने गये महासचिव

Jaunpur News : रामजी जायसवाल अध्यक्ष व छोटे लाल चुने गये महासचिव

Jaunpur News : रामजी जायसवाल अध्यक्ष व छोटे लाल चुने गये महासचिव

सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र व युवा पत्रकार अमित गुप्ता के पुत्र के निधन पर जताया गया शोक

जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई का चुनाव सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुआ। संरक्षक जय प्रकाश मिश्र की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय ने किया। साथ ही 5 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, डा. ब्रजेश यदुवंशी, शम्भूनाथ सिंह, छोटे लाल सिंह व सै. मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन शामिल किये गये।

संचालन समिति के अनुसार सर्वसम्मत से पिछले 9 वर्षों से महासचिव रहे रामजी जायसवाल को अध्यक्ष एवं छोटे लाल सिंह को महासचिव चुना गया। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही संचालन समिति ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर अपनी पूरी कार्यकारिणी बनाकर घोषित किया जाय। चुनाव कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महासचिव रामजी जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मंगला प्रसाद तिवारी, विरेन्द्र गुप्ता, विष्णु दत्त उपाध्याय, अरूण यादव, जगदीश सिंह, चन्द्रमोहन, महेन्द्र प्रजापति, रामचन्द्र नागकर, सूरज साहू, डा. प्रमोद वाचस्पति, शब्बीर हैदर, गोविन्द गौरव, अजय प्रताप पाल, मो. रऊफ सहित तमाम सम्पादक उपस्थित रहे। अन्त में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र एवं युवा पत्रकार अमित गुप्ता के पुत्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read