HomeJaunpurJaunpur News : ‘सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो’ स्लोगन के...

Jaunpur News : ‘सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो’ स्लोगन के साथ निकली रैली

Jaunpur News : ‘सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो’ स्लोगन के साथ निकली रैली

मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने ब्लाक संसाधन केंद्र मुफ्तीगंज से हरी झंडी दिखाकर के मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया।

तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आस-पास के जो भी मतदाता हैं, उनको जागरूक करके मतदान कराने में सहयोग करेंगे। यह रैली खड़हर डगरा, मुफ्तीगंज बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रामदुलार यादव, सतीश पाठक, राजकुमार यादव, रामकृपाल यादव, डा. कृष्णदेव वर्मा, मनोज सिंह, रमेश सिंह, आशीष सिंह, राजेश सरोज, इंदु प्रकाश सरोज, अखिलेश सरोज, राधेश्याम राम, दिनेश चंद गौतम, नाथ सत्येंद्र कुंवर, जंग बहादुर यादव, विजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read