Jaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूर्यनाथ के ज्येष्ठ पुत्र राजबली नहीं रहे
रंजीत सिंह
जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय के ज्येष्ठ पुत्र समाजसेवी राजबली उपाध्याय 87 वर्ष का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नेता, अधिकारी, समाजसेवी व पत्रकार हुसेनाबाद स्थित उनके आवास व पैतृक गांव देहचुरी सिकरारा पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हें अंतिम विदाई दी। उधर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित करके उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मूल रूप सिकरारा थाना क्षेत्र के देहचुरी गांव के निवासी राजबली उपाध्याय कई दिनों से विमार चल रहे थे। मंगलवार को दिन में उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। उन्हें इलाज के लिए परिवार वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था इलाज के दरम्यान ही रात करीब नौ बजे निधन हो गया। उनके मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके शव को पहले नगर के हुसेनाबाद स्थित उनके आवास पर लाया गया। उसके बाद परिवार वाले शव लेकर पैतृक गांव सिकरारा देहचुरी ले गये। सुबह उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को वाराणसी ले जाया गया। गांव से उनकी शव यात्रा शुरू हुआ तो भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उनके शहर आवास पर शव यात्रा पहुंचा तो यहां पर कांग्रेसी नेता देवेश उपाध्याय, व्यापारी नेता अरूण शुक्ला, सीओ सिटी जितेन्द्र दुबे, पत्रकार लोकरक दुबे, मधुकर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, व्यापारी बबलू दुबे, अमित श्रीवास्तव, अजय चौबे, सभासद शरस गौड़, पूर्व सभासद भुगुनाथ रावत, भाजपा नगर मंत्री दीपक मिश्रा समेत भारी संख्या में लोगों ने उन्हे अंतिम विदाई दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















