HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : काशी—अयोध्या रेलपथ पर रेल लाइन फैक्चर

JAUNPUR NEWS : काशी—अयोध्या रेलपथ पर रेल लाइन फैक्चर

JAUNPUR NEWS : काशी—अयोध्या रेलपथ पर रेल लाइन फैक्चर

गोड़िला रेलवे फाटक के पास हुआ फैक्चर
रेल कर्मचारी दुरुस्त करने में जुटे
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। काशी अयोध्या रेल खण्ड पर भोर के वक्त पटरी टूटा मिला। पटरी के नीचे सीमेंटड सपोर्टर भी टूट गया। आनन-फानन में उक्त पटरी पर यातायात रोक रेलकर्मी दुरुस्त करने में जुट गए। फिलहाल शाम तक ठीक कर लिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छबवा गांव में रेल पोल संख्या 868/14 व 868/15 के बीच पटरी फ्रैक्चर हो गया। भोर के सवा 4 बजे कोयला लदा ट्रेन जब टूटे ट्रैक से गुजरा तो झटका लगा। उसके बाद लोको पायलट विजय शंकर मिश्रा एवं सुनील यादव ने ट्रेन रोक ट्रैक चेक किया। पटरी फैक्चर की सूचना स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव को दिया। अधीक्षक ने उक्त जानकारी उच्चाधिकारियों को साझा किया। कोयला लदा मालगाड़ी टांडा थर्मल पावर प्लांट पर जा रहा था। मालूम हो कि रविवार को ही दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण हेतु रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल ने निरीक्षण किया था। उक्त पटरी पर प्रति घंटा 120 की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन से परीक्षण के बाद स्वीकृति दी गई थी। 24 घंटे के अंदर ही पटरी समेत स्लीपर चटक गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read