HomeJaunpurJaunpur News: पूविवि को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र

Jaunpur News: पूविवि को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र

  • पूविवि को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र

  • कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवेयरनेस मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘प्रशस्ति-पत्र’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा बीते 26 फरवरी को बौद्धिक संपदा अधिकारों पर आयोजित सफल जागरूकता कार्यक्रम और इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए मिला है। यह गौरवपूर्ण प्रशस्ति-पत्र भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिह्न) प्रो. (डॉ) उन्नत पी. पंडित की ओर से जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय आईपीआर सेल के नोडल प्रभारी प्रो. रवि प्रकाश ने विश्वविद्यालय को प्राप्त यह सम्मान कुलपति प्रो. वंदना सिंह को भेंट किया। वहीं यह रेखांकित किया गया कि कुलपति के मार्गदर्शन और विजन के कारण ही विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय मिशन का सफल हिस्सा बन सका। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर बताया गया कि कार्यशाला के सफल आयोजन में आईपीआर सेल के सदस्य प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंगला यादव सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के शिक्षकगण डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. पारुल त्रिवेदी, डॉ. विशाल यादव, पूनम सोनकर, डॉ. तुषार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read