HomeJaunpurJaunpur News : इमाम खुमैनी की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : इमाम खुमैनी की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : इमाम खुमैनी की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित

खुमैनी ने इस्लामी क्रान्ति के माध्यम से साम्राज्यवादी ताकतों को मुंहतोड़ जबाव दियाः डेजी
जौनपुर। इमाम खुमैनी की बरसी पर शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के कार्यालय शोक गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सैय्यद परवेज हसन ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने इमाम खुमैनी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। शिया जामा मस्जिद जौनपुर के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने कहा कि इमाम खुमैनी ने इस्लामी क्रान्ति के माध्यम से साम्राज्यवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

दुनिया के कमजोर, वंचित, पिछड़े वर्गों को अपने अधिकार के लिए लड़ने की ताकत इमाम खुमैनी ने इस्लामी क्रान्ति के माध्यम से दिलायी। लोकतंत्र को तभी मजबूती हासिल होगी जब जनता की आवाज को दबाया न जाय। सैय्यद परवेज हसन ने कहा कि इमाम खुमैनी गरीबों, वंचितों, दुखियों के मसीहा थे। नासिर रजा ने कहा कि इमाम खुमैनी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के लिए जो नसीहत की है, उस पर धर्मगुरुओं को गौर करना चाहिए। गोष्ठी के समापन पर इमाम खुमैनी के मगफेरत के लिए दुआ करते हुये फातेहा खानी की गयी। इस अवसर पर सैफ अब्बास, जहीर अब्बास, फैज अब्बास, अबूजर खान, आसिफ आबिदी, हैदर सोनी, शौकत अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read