Jaunpur News : प्रमुख प्रतिनिधि विद्यार्थी ने प्रधान प्रतिनिधि को किया सम्मानित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज (सोंधी) ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने स्थानीय क्षेत्र के ग्राम छभवां के प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह को कोरोना वैक्सीनेशन में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिये सम्मानित किया।

इसी क्रम में विकास खण्ड अधिकारी नन्दलाल कुमार ने इस कार्य की सराहना किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लक्ष्मीचन्द्र भारती, ब्लाक से जुड़े सभी प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि सहित ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






