JAUNPUR NEWS : अटेवा महाराजगंज के अध्यक्ष संदीप व महामंत्री प्रदीप बनाये गये
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गडेरिहा इंटर कालेज में अटेवा की बैठक हुई जहां कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला उपाध्यक्ष डा राजेश उपाध्याय के संचालन व उमानाथ यादव, लालमणि यादव की देख—रेख में हुई बैठक में जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक/कर्मचारी पुरानी पेंशन प्राप्ति के लक्ष्य की ज्वाला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में आज पूरे देश में धधक रही है। यह हमारी एकता का ही परिणाम है कि तमाम दबाव एवं हित समूह हमारी बात को वरीयता देते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाए हुए हैं।
जिला महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि हमें सबका सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में तन-मन-धन से समर्पित रहना है। इन्दु प्रकाश यादव ने सभी से संघर्ष जारी रखने की अपील किया तो टीएन यादव ने निजीकरण को देश के लिए अभिशाप बताया। महाराजगंज ब्लॉक इकाई के संरक्षक रामपाल पाल ने कहा कि आज पेंशन की आवाज मात्र अटेवा ही उठा रहा है। इस दौरान संयोजक संदीप यादव को अध्यक्ष एवं प्रदीप यादव को महामंत्री चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि महाराजगंज ब्लॉक अटेवा की राजधानी है, इसलिए यहां के साथियों को बहुत सक्रिय रहने की आवश्यकता है। महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि 2004 के बाद के सभी कर्मचारी अटेवा के साथ है।
नवनिर्वाचित प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सर्वेश प्रताप ने कहा कि अपने हक और सम्मान के लिए युवा कर्मचारियों को आगे आने की आवश्यकता है। कोषाध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि जल्द ही महाराजगंज ब्लॉक सक्रिय होगी। मीडिया प्रभारी हेमंत गुप्ता ने कहा कि अटेवा जब से बना है, एकमात्र मुद्दा लेकर चल रहा है। विशिष्ट अतिथि गौरव यादव ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों मे संगठन के संघर्ष की वजह से पेंशन बहाल हुई है, इसलिए जब तक अटेवा है तब तक पेंशन की आशा है।
इस अवसर पर संगठन मंत्री राकेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश पाल, मंत्रीअजीत यादव, संजय मौर्या के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रोहित यादव, रवींद्रनाथ, पवन यादव, पंकज यादव, रामकुमार सहित नवीन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राम शिरोमण पाल, राम बहादुर गौतम, संजय सरोज, अमरीश पाल, मिथिलेश यादव, बिजेंदर यादव, गौरव यादव, सुरेंद्र यादव, विजय कन्नौजिया, कृष्णन यादव, दीपक यादव सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चंदन सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











