HomeJaunpurJaunpur News: श्री श्याम निशान यात्रा व संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां शुरू

Jaunpur News: श्री श्याम निशान यात्रा व संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां शुरू

  • श्री श्याम निशान यात्रा व संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां शुरू

  • आयोजकों ने की बैठक, 23 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

  • 24 दिसम्बर को बालिका इटर कालेज में सजेगा बाबा का दरबार

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में आगामी 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्री श्याम निशान यात्रा एवं संकीर्तन महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से प्रिंस पैलेस में आयोजकों की बैठक की गई। बैठक में आयोजन की रूप—रेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रात्रि भोज की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में आयोजकों ने विधायक रमेश सिंह को उनके कार्यालय पहुंचकर श्री श्याम निशान यात्रा एवं संकीर्तन महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। विधायक को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महोत्सव में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। आयोजन के प्रथम दिन 23 दिसंबर दिन बुधवार को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 3 बजे गोपाल मंदिर, पुराना चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल होंगे।
वहीं 24 दिसंबर दिन गुरुवार को शाम 4 बजे से बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जयपुर से आयुष सोमानी, दिल्ली से प्रिया-प्राची तथा बस्ती से सचिन गुप्ता भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। महोत्सव में श्री श्याम का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने समस्त श्याम भक्तों एवं नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील किया है। बैठक में मनोज अग्रहरि, सुनील टप्पू, सिम्पू अग्रहरि, योगेश, आशीष, निखिल, धीरज पाटिल, हिमांशु, उज्ज्वल, उत्तम, अखिल, पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read