HomeJaunpurJaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

Jaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

Jaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षणः अचल
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पूरी दुनिया में भारत की प्राचीनतम विरासत योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के तहत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को घोषित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जनपद में जोरों से शुरू हो गयी है।

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का औपचारिक शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को प्रातः 6 बजे टीडी इंटर कालेज के मैदान में होगा। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि विगत दो वर्षों तक वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बहुत ही सीमित ढंग से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया लेकिन इस बार केन्द्र और राज्य सरकारों के मंशानुरूप बहुत ही व्यापक पैमाने पर सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के साथ ग्राम स्तर तक इसका आयोजन होना है। श्री हरीमूर्ति ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव के दिशा-निर्देशन में पतंजलि योग समिति इसके लिये बड़ी संख्या में योग शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत सांकेतिक रूप से वैश्विक स्तर पर मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बनाने के उद्देश्य की दृष्टि से सभी अवस्थाओं के लोगों के लिये विशेष प्रकार के आसन, ध्यान और प्राणायामों को समायोजित किया गया है जिसका नियमित अभ्यास करके हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read