HomeJaunpurJaunpur News : पारम्परिक ढंग से शुरू हुई प्री-बोर्ड 10वीं की परीक्षा

Jaunpur News : पारम्परिक ढंग से शुरू हुई प्री-बोर्ड 10वीं की परीक्षा

Jaunpur News : पारम्परिक ढंग से शुरू हुई प्री-बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बच्चों को प्रधानाचार्य ने परीक्षा से पहले तिलक लगाकर दिया आशीष

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने प्री-बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने परम्परागत ढंग से विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के प्री-बोर्ड में पहले दिन कम्प्यूटर विषय की परीक्षा थी जिसका सेंटर मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में था।

कम्प्यूटर के अध्यापक ने बड़े ही आश्वस्त होकर बताया कि सभी बच्चों ने बेहतर तैयारी की है और परिणाम बेहद सुखद आएगा। वहीं तमाम अभिभावकों ने परीक्षा से पूर्व बच्चों को तिलक लगाने की तहे-दिल से सराहना करते हुए प्रधानाचार्य संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि परीक्षा से पूर्व बच्चों को तिलक लगाने से उनमें सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ है जो बच्चों में परीक्षा से पूर्व मनोबल बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read