HomeJaunpurJaunpur News : प्रवीण तोगड़िया ने माँ शारदा के दरबार में टेका...

Jaunpur News : प्रवीण तोगड़िया ने माँ शारदा के दरबार में टेका मत्था

Jaunpur News : प्रवीण तोगड़िया ने माँ शारदा के दरबार में टेका मत्था

जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मत्था टेककर माँ शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर स्थित धार्मिक श्रद्धा का ऐतिहासिक केन्द्र माँ शारदा शक्तिपीठ, मैहर मन्दिर में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का आगमन हुआ।

उन्होंने माँ शारदा के दरबार में मत्था टेका। साथ ही माता का आशीर्वाद और महाप्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री तोगड़िया ने मन्दिर के ट्रस्ट सदस्यों आशुतोष जायसवाल, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, रविकांत जायसवाल, सुशील जायसवाल, रमाकान्त जायसवाल, रोहित जायसवाल से विशेष मुलाकात की और मंदिर के विकास कार्यों की सराहना किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री तोगड़िया को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर तरूण शुक्ला, अजय पाण्डेय, आशीष दुर्गवंशी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Must Read