HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, लगा...

JAUNPUR NEWS : मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, लगा जयकारा

JAUNPUR NEWS : मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, लगा जयकारा

जौनपुर। नगर के गूलरघाट स्थित श्रीराम-जानकी मठ पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। साथ ही एक सप्ताह से चल रहे शिवपुराण अमर कथा तथा सात दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह का समापन हो गया। अंतिम दिन जहां श्रद्घालुओं ने भगवान भोलेनाथ के माहात्म्य का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया, वहीं भण्डारे में प्रसाद के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मठ के महंत रामप्रीति मिश्र फलहारी महाराज ने बताया कि जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास आदि के पश्चात अभिषेक व षोड्शोपचार पूजन सहित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। विधि-विधान से मूर्तियों की स्थापना के पश्चात आहुतियां देकर यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद महाआरती व महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्घालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्रद्घा व भक्ति से ओत-प्रोत रहा। दिन भर चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्घालु जन मौजूद रहे। इस अवसर पर तमाम भक्तों की उपस्थिति रही।

मूर्ति स्थापना के बाद भण्डारा आयोजित
वेद मंत्रों से मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद भण्डारे का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे के प्रसाद के लिए देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। वृंदावन धाम से आये व्यास रमाकान्त रामानुज त्रिपाठी ने शिव पुराण कथा में भगवान शिव की भक्ति व महिमा का वर्णन सुनाकर श्रद्घालुओं को निहाल कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read