JAUNPUR NEWS : प्रजापति समाज ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की मनायी पुण्यतिथि

JAUNPUR NEWS : प्रजापति समाज ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की मनायी पुण्यतिथि

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं संस्थापक महेंद्र प्रजापति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम लोगों को इनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हमारे समाज का विकास होगा। संचालन महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया।

आयोजक चक्रदूत प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी पी के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, दीपक प्रजापति, रीता प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, नीतू प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, संजय प्रजापति, पवन प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, विकास प्रजापति आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent