Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान के लिये निकाली गयी प्रभातफेरी तथा झांकी
96371
Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान के लिये निकाली गयी प्रभातफेरी तथा झांकी
सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को अंग्रेजी माध्यम स्कूल ताहिरपुर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व विद्यालय के प्राधानाध्यापक अमित सिंह के नेतृत्व में स्कूल के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूल परिसर से निकली प्रभातफेरी सिकरारा बाजार होते हुए चौराहा व आस-पास के गांवों में पहुंची।
प्रभातफेरी के दौरान बच्चों द्वारा भारत माता की जय के घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। हाथों में तिरंगा लिये बच्चे लोगो से अपने अपने घरो पर तिरंगा लहराने की अपील करते रहे। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने भारत माता व महान पुरुषों की झांकी हर घर तिरंगा के जोरदार नारों के साथ पूरे गांव में निकाल कर इस अभियान को लोंगो तक पहुंचाया। इस दौरान श्रीप्रकाश राय, रीनू मौर्या, आशा देवी, शुभम पाल, सुषमा देवी, राजकुमारी यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।