JAUNPUR NEWS : न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस ने वारण्टी दबोचा
आनन्द बरनवाल
खेतासराय, जौनपुर। अदालत में हाजिर न होने पर स्थानीय पुलिस ने बीबीपुर जमदहा निवासी एक वारंटी के यहाँ दबिश देकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया। उक्त गांव निवासी राजाराम उर्फ नन्हूं पुत्र वंशू बिंद के घर पर मंगलवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह किसी मामले में न्यायालय से वांछित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













