पुलिस का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गयीं दवाएं
तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद स्थानीय थाने पर रविवार को एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर में पुलिस के जवानों का परीक्षण किया गया। डा. विकास उपाध्याय द्वारा यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहां पुलिस जवानों का शुगर, बीपी आदि की जांच की गयी।उसके अलावा उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गयीं। डा. उपाध्याय ने पुलिस के जवानों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ अहम सलाह दिया। साथ ही जवानों को प्रतिदिन नियमित योगा, कसरत करते रहने की सलाह दिया। इसके अलावा खानपान को लेकर हमेशा सावधानी बरतने की अपील किया। उन्होंने कहा कि शरीर रोग का घर है। इसे हमें हमेशा बचाकर रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही हमे बीमार बना देती है, इसलिए हमेशा जागरूक रहना होगा। इस अवसर पर अंकित उपाध्याय, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल, अनिल यादव, दीपक उपाध्याय, अनुपम दूबे, करुणा निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










