HomeJaunpurJaunpur News : चाकू से आतंकित कर बकरियों को उठा ले जाने...

Jaunpur News : चाकू से आतंकित कर बकरियों को उठा ले जाने वालों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

Jaunpur News : चाकू से आतंकित कर बकरियों को उठा ले जाने वालों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर एक दर्जन बकरियों का अपरहण करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा पशु पालक के गर्दन पर चाकू लगाकर बकरियों को उठा ले जाने की वारदात के 12 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस को बदमाशों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। वहीं पीड़ित घटना के खुलासे को लेकर कोई ठोस कार्रवाई न करने का पुलिस पर आरोप लगा रहा है।

सलेमपुर गांव निवासी धर्मराज अपने घर पर मवेशियों के साथ रोज कि तरह रात में सोए हुए थे कि 17 अगस्त की भोर में करीब 2 बजे एक चार पहिया वाहन से आये हथियारों से लैस कुछ बदमाश धर्मराज के घर में घुस गए और खूंटे से बंधी बकरियों का रस्सी काट कर बकरियों को बारी-बारी से ले जाने लगे। बकरियों की आवाज सुनकर धर्मराज की नींद खुल गई और अपने आँखों से सारा मंजर देखो तो वह दंग रह गये। कुछ देर तो उन्हें यह समझ में ही नहीं आया कि वह करे तो क्या। फिर उसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो दो बदमाश उनके गर्दन पर चाकू रख दिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

धर्मराज पूरी तरह से दहशत में आ गए और वह शांत हो गए फिर बदमाशों ने खूंटे से बंधी करीब एक दर्जन बकरियों का रस्सी काटकर वाहन में भरकर जलालपुर की तरफ लेकर फरार हो गए। धर्मराज ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद मैं ने शोर मचाया तो आस-पास के तमाम लोग जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है परन्तु बदमाशों का पता लगाने में पूरी तरह से पुलिस फेल नजर आ रही है। बदमाश जो मवेशियों को ले गए हैं, उनमें से 6 बकरियां थी और 6 बकरे थे जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए थी। धर्मराज ने यह भी कहा कि यदि स्थानीय पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा नहीं करेगी तो उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read