JAUNPUR NEWS : पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह तथा हेडकांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता और काशीनाथ यादव क्षेत्र में मौजूद थे। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि भारतीय दण्ड विधान की धारा 363/366 में वाञ्छित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मामले आरोपी कम्मरपुर निवासी राजकुमार पुत्र अच्छेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










