HomeJaunpurJaunpur News; पीएम-राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक...

Jaunpur News; पीएम-राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार

  • पीएम-राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार

  • आरके हॉस्पिटल शाहगंज ने दी योजना की जानकारी

  • सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में आरके हॉस्पिटल शाहगंज की ओर से लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्तियों को योजना के तहत अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकती है। इसके अंतर्गत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन एवं आवश्यक उपचार की सुविधा निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जाती है।
उक्त योजना अंतर्गत मिल्कीपुर पट्टी निवासी बलजीत यादव तथा शाहगंज के बड़ागांव निवासी छोटे लाल, हरपुर कादीपुर निवासी दौलादेवी, अरन्द शाहगंज निवासी नवनीत कुमार, आंधीपुर अंबारी आजमगढ़ निवासी विनोद कुमार उक्त पीएम राहत योजना का लाभ उठा चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाएं तथा योजना का लाभ लेने के लिए अस्पताल से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

 

 

 

 

Must Read