JAUNPUR NEWS : ट्रक की चपेट से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा के पास सोमवार शाम 4 बजे जौनपुर से शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा।
मालूम हो कि गौराबादशाह थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव निवासी लालजीत पुत्र साहिल 27 वर्ष जौनपुर शाहगंज रोड पर कोइरीडीहा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। उपचार के दौरान के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









