HomeJaunpurJaunpur News : जलालपुर थाने पर हुई शान्ति समिति की बैठक

Jaunpur News : जलालपुर थाने पर हुई शान्ति समिति की बैठक

Jaunpur News : जलालपुर थाने पर हुई शान्ति समिति की बैठक

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाने पर रविवार के दिन इंस्पेक्टर बिजय शंकर सिंह ने बारावफात त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया जिसमें चवरी, रेहटी, सलेमपुर, पुरेंव, प्रधानपुर और जलालपुर कस्बा सहित आदि के हिन्दू व मुसलमान मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर ने त्योहार को आपसी प्रेम व्यवहार तथा भाईचारे के साथ मनाने व शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए कहा। मोहम्मद सलीम मास्टर व अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कभी भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सभी त्योहारों को हिंदू व मुसलमान भाई एक साथ मिलकर मनाते हैं। हम सब शान्ति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस के साथ खड़े मिलेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read