HomeJaunpurJaunpur News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर के पवन मौर्य ने ब्लॉक...

Jaunpur News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर के पवन मौर्य ने ब्लॉक का नाम किया रोशन

Jaunpur News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर के पवन मौर्य ने ब्लॉक का नाम किया रोशन

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र धर्मापुर में राष्टीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र धर्मापुर में राष्टीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान व गणित विषय पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 127 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस क्वीज प्रतियोगिता में एक घण्टे में गणित व विज्ञान के 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे।

क्वीज प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिका का जांच किया गया। जांच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर के पवन मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर की आयुषी यादव द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर की आंचल यादव तृतीय स्थान प्राप्त की। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम विजेता पवन मौर्य को एबीएसए धर्मापुर अरविंद कुमार यादव ने उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए 1200 रुपये व द्वितीय स्थान पर रही आयुषी यादव को 1100 व तृतीय स्थान प्राप्त की आंचल को 1000 रुपये नगर व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। एबीएसए ने तीन अन्य छात्रों का भी सम्मानित किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर के छात्र पवन मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उपस्थित एबीएसए अरविंद यादव ने कहा ऐसे क्वीज प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के मानसिक विकास होता है तथा उनमें और भी बेहतर करने की जिज्ञासा उतपन्न होती है। इस दौरान एसआरजी डॉ कमलेश यादव, एआरपी महेंद्र यादव, उमेश मिश्र, अखिलेश यादव सहित समस्त विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read