Jaunpur News : पराविधिक स्वयंसेवकों को किया गया प्रशिक्षित
जौनपुर। पारिवारिक विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मदन पाल सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत की अध्यक्षता में गुरूवार को एडीआर केन्द्र में पराविधिक स्वयं सेवकों को पारिवारिक विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में मध्यस्थ अधिवक्तागण संजय उपाध्याय एवं श्रीमती बीना श्रीवास्तव द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया गया जिसमें सुबास चन्द्र यादव, सुरेश यादव, शिवशंकर सिंह, सुनील गौतम, प्रेमकान्त यादव, रविन्द्र कुमार, रूपेश सेठ, चन्द्रावती निगम, गुलाम साबिर, माला, रेनू सिंह, रीता देवी, अजीत सरोज, सुशील सरोज, अरविन्द कुमार, अकरम अली, शोभना स्मृति, महन्थ राम, अशोक कुमार सहित मुख्यालय एवं तहसीलों पर नियुक्त 19 पराविधिक स्वयं सेवकगण सम्मिलित हुए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















