HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चन्दवक क्षेत्र में दो सप्ताह से मिल रही लाशों...

JAUNPUR NEWS : चन्दवक क्षेत्र में दो सप्ताह से मिल रही लाशों से फैला दहशत

JAUNPUR NEWS : चन्दवक क्षेत्र में दो सप्ताह से मिल रही लाशों से फैला दहशत

गोमती नदी में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईछाबीर गांव के समीप गोमती नदी में बुधवार की सुबह अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने एवं कार्यवाही में जुटी।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार नदी के ऊपर बने पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर गोमती नदी में तैरती हुई अज्ञात युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोगों की भीड़ गोमती नदी के आस—पास लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस कड़ी मेहनत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

बता दें कि पिछले सप्ताह गुरुवार की शाम एचडीएफसी बैंक के संविदाकर्मी का शव गोमती पुल के नीचे मिलने से हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस हत्या है या आत्महत्या है, इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी कि एक और अज्ञात युवक का शव गोमती नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं सोमवार की शाम कोइलारी मार्ग के अइलिया गांव के पुल के नीचे दो लोगो के शव मिलें हालांकि दोनों के मौत का कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बताया गया। गौरतलब है कि लगभग दो सप्ताह से चंदवक क्षेत्र में घटी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read