HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बीआरसी सिरकोनी पर 'हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव' का...

JAUNPUR NEWS : बीआरसी सिरकोनी पर ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव’ का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : बीआरसी सिरकोनी पर ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव’ का हुआ आयोजन

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन हुआ जहां स्कूल रेडीनेस से प्रशिक्षित अध्यापक, नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, प्री प्राइमरी में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, बुनियादी शिक्षा में बच्चों को दी जा रही सुविधाएं, समुदाय अभिभावकों की सहभागिता सहित अन्य बिंदुओं पर नोडल शिक्षकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी कन्हैया लाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति व निपुण भारत अभियान हमारी भावी पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। सीडीपीओ मनोज वर्मा ने आंगनबाड़ी व शिक्षकों को एक साथ सहयोग करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार प्रदान करने की बात कही गई। कार्यक्रम में एसआरजी डॉ अखिलेश सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रतिभागियों के समक्ष कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ एआरपी डॉ दरोगा सिंह, पंकज यादव, संजय सिंह, अशोक राजभर, सुनील सिंह ने विस्तृत रूप से चर्चा की।

कार्यक्रम को नोडल शिक्षक रामकृष्ण विश्वकर्मा, पंकज यादव, आशीष श्रीवास्तव, अविनाश यादव, रामचंद्र पाल, श्याम बाबू पाल, गिरजा शंकर यादव, योगेश कुमार, लक्ष्मी शंकर, नागेंद्र दुबे, राकेश पांडेय ने बुनियादी साक्षरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने विषयक चर्चा परिचर्चा किया।

कार्यक्रम में मीना देवी, अलका सिंह, अमिता सिंह, अनुराग सिंह, रेखा उपाध्याय, प्रमिला देवी, सुजाता चतुर्वेदी, अनुराग यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, कविता सोनकर, पूनम राव, अनुराधा सिंह, आनन्द, सुमन गौतम, शैलेंद्र कुमार, शुभम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read