HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शाहगंज में मारपीट में एक घायल

JAUNPUR NEWS : शाहगंज में मारपीट में एक घायल

JAUNPUR NEWS : शाहगंज में मारपीट में एक घायल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में रामकथा के दौरान एक युवक द्वारा गाली देने पर मना करने पर दबंग युवक ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप रामकथा का आयोजन चल रहा था कि शुक्रवार की रात उक्त गांव निवासी 32 वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा पुत्र फागूलाल विश्वकर्मा ने गांव के ही एक युवक को रामकथा के दौरान गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त गांव निवासी सुगम पुत्र राजेश गौतम ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मौके पर मौजूद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read