Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

  • दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

तेजस टूडे सं.
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा 32 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी अतुल चौहान पुत्र मदन चौहान बाइक पर गैस सिलेंडर बांधकर उसे भरवाने गोदाम पर जा रहा था। बाईपास पर उक्त मोहल्ले के पास सामने से बाइक लेकर आ रहे अमन कुमार पुत्र हवलदार निवासी लाडनपुर से आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना के दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गये।दोनों को काफी गम्भीर चोट आयी। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल चौहान का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गये जिन्होंने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA