Jaunpur News : डीएम के आदेश पर अल्पसंख्यक अधिकारी पहुंचे जांच करने सिरौली
963152
Jaunpur News : डीएम के आदेश पर अल्पसंख्यक अधिकारी पहुंचे जांच करने सिरौली
सोनू गुप्ता रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के सिरौली ग्राम पंचायत में 29 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने शिकायतकर्ता, प्रधान तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में 7 बिंदुओं पर जांच किया। काफी कमियां मिली जिस पर जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। उन्ही कें द्वारा आगे की कार्यवाई की जाएगी। बता दें कि ग्राम पंचायत सिरौली निवासी सुजीत तिवारी, सोनू गुप्ता, सकील अहमद, दलि अहमद ने जिलाधिकारी को फरवरी 2022 को शपथ पत्र के साथ अपने ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदरबाट किये जाने की शिकायत की गई थी।
इस पर 2 जून को उपायुक्त स्वतः रोजगार आये जाँच में लीपापोती कर चले गये जिसकी शिकायत शिकायतकर्ताओ ने जिलाधिकारी से दोबारा की जिस पर उन्होंने दूसरे अधिकारी को नामित कर सही तरीके से जाँच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। इस पर 29 अगस्त को जाँच करने गाँव में आये और 7 बिन्दुओं पर जाँच कर खामिया मिलने की उनके द्वारा पुष्टि की गई। अब देखना है कि शिकायतकर्ताओं को कब तक न्याय मिलता है?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।