HomeJaunpurJaunpur News : होली की पूर्व संध्या पर जगह-जगह हुआ होलिका दहन...

Jaunpur News : होली की पूर्व संध्या पर जगह-जगह हुआ होलिका दहन कार्यक्रम

Jaunpur News : होली की पूर्व संध्या पर जगह-जगह हुआ होलिका दहन कार्यक्रम

जौनपुर। रंगों का पर्व एवं आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे का प्रतीक त्योहार होली शुक्रवार को मनेगा जिसके बाबत गुरूवार को जगह-जगह रेड़ का पेड़ लगाकर होलिका प्रतीक के रूप में देर रात को मुहूर्त के अनुसार दहन किया गया। जानकारों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा ऐतिहासिक महत्व की तिथि है।

होली के विषय में होलिका और भक्त प्रहलाद की कथा प्रचलित है। बुराइयों को समाप्त करने का महत्व इस पर्व के विषय में निहित है। तभी से होलिका चलाने की परम्परा चली आ रही है जिसे धूमधाम से मनाया जाता है। जानकारों के अनुसार गुरूवार को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट के बाद पूर्णिमा लग गयी जबकि भद्रा रात्रि 12 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में गुरूवार की रात 12 बजकर 59 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त प्रारम्भ हुआ जिसके बाद होलिका दहन किया गया। देखा गया कि नगर के नखास, ओलन्दगंज चौरा माता मन्दिर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, भण्डारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर, लाइन बाजार, अम्बेडकर तिराहा, जेसीज चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा, जोगियापुर सहित तमाम जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read