HomeJaunpurJaunpur News : संविधान दिवस पर डीएम ने सभी को दिलायी शपथ

Jaunpur News : संविधान दिवस पर डीएम ने सभी को दिलायी शपथ

Jaunpur News : संविधान दिवस पर डीएम ने सभी को दिलायी शपथ

जौनपुर। जिले भर में संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लोगों को संविधान में अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। संविधान दिवस पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने अधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही कहा कि भारत के संविधान को अंगीकार करने तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने एवं स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Jaunpur News : SDM holds meeting with BLO for voter list revision

जिलाधिकारी ने संविधान निमाताओं द्वारा विशिष्ट संविधान देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया और बताया कि भारत का संविधान एक ऐसा संविधान है जिसमें जड़ और चेतन दोनों का उल्लेख किया गया है और उन्होंने कहा कि संविधान हमे अनुशासन सीखाता है। यह नागरिकों को अधिकार का परिचय कराने के साथ कर्तव्य का बोध भी कराता है। संविधान पर्यावरण के संरक्षण, जीव-जन्तुओं के संरक्षण इत्यादि के बारे में बताता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अतिरिक्त उप जिला अधिकारी प्रदीप कुमार सहित कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read