HomeJaunpurJaunpur News: विशेष कार्याधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कार्यों एवं बूथ स्तर की...

Jaunpur News: विशेष कार्याधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कार्यों एवं बूथ स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

  • विशेष कार्याधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कार्यों एवं बूथ स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आये विशेष कार्याधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद की सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-366 के विभिन्न मतदेय स्थलों बूथ संख्या 362, 363, 364, 365, 366, 369, 370, 371, 372, 373, 374, 469 से 474 तथा 479 से 482 का सघन निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत संचालित मतदाता पंजीकरण कार्यों एवं बूथ स्तर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट एवं मानकों के अनुरूप पाई गईं। सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित मिले। विशेष कार्याधिकारी ने बूथों पर आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता, सुपरवाइजरों के पर्यवेक्षण, बीएलओ ऐप के उपयोग तथा मतदाताओं की सहायता के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क की स्थिति का अवलोकन किया।
इस दौरान मतदेय स्थलों पर नये मतदाताओं (विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं) के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम विलोपित (हटाने) करने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में प्रविष्टियों के संशोधन, स्थानांतरण या दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। मौके पर पात्र नागरिक अपने आवेदन जमा करते हुए मिले जिनकी बीएलओ द्वारा जांच कर पावती (रसीद) देने तथा उन्हें ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित पाई गई।
विशेष कार्याधिकारी ने निरीक्षण के दौरान 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं के सत्यापन, मार्क इलेक्टर्स की जांच तथा लंबित कॉलों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए पूरी पारदर्शिता व तत्परता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाय। उक्त अवसर पर तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read