माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र एवं जिला मन्त्री अरूण सिंह ने 12वीं बार ली शपथ
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे/डा. प्रदीप दूबे
सुलतानपुर। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर की जिला कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह जनपद मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकार और उनके सम्मान की रक्षा लिए सदैव तत्पर रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। निगरानी समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य मनोज मिश्र की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं जिला मन्त्री अरूण सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
12वीं बार शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष ने कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि आगामी शिक्षक विधायक चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन के कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगे। जिला मंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि संगठन के सहयोग से जनपद में शिक्षकों की समस्यायों का निस्तारण समयबद्ध और प्रमुखता से कराये जाने के लिए संघ सदैव तैयार रहता है। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष दिनेश यादव एवं आय व्यय निरीक्षक धर्मेन्द्र सरोज ने शपथ ली। साथ ही जिला उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद पर 10 लोगों का चयन किया गया। जिला कार्यकारणी में 18 और 11 प्रांतीय प्रतिनिधि ने शपथ ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण करने वालों में जिला मीड़िया प्रभारी और उपाध्यक्ष अमिताभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अनन्त नारायण मिश्र, दुर्गा शंकर उपाध्याय, चंद्रदेव दूबे, राकेश चौधरी, श्याम बहादुर दीक्षित, सुजीत मिश्रा, प्रमोद सिंह, अशोक पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह रमेश तिवारी, संयुक्त मन्त्री में सफीक अहमद, मदन शर्मा, डाॅ. प्रदीप दूबे, कमला प्रसाद चौधरी, शेर बहादुर, डॉ. के.डी. यादव, किरण पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, तहसील प्रभारी में विजय प्रकाश मिश्रा, महेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सरोज, अजय तिवारी, महेश शुक्ला, प्रान्तीय प्रतिनिधि के रूप में चन्द्रमोहन उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, रत्नाकर सिंह तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य में रमेश शर्मा, रूचि दूबे, राजीव यादव, गिरिजा शंकर यादव, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत सभी शिक्षक एवं पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











