HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अधिवक्ता दिवस पर 10 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता दिवस पर 10 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता दिवस पर 10 अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने की दी गयी नसीहत

जौनपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन दीवानी अधिवक्ता संघ के सभागार में अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय की अध्यक्षता एवं जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की उपस्थिति में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आज के युग के अधिवक्ताओं को डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये जो सहजता, सरलता और नैतिकता के पर्याय थे। अधिवक्ताओं का पेशा न सिर्फ एक स्वतंत्र पेशा है, बल्कि समाज में अधिवक्ता अपना एक विशिष्ट स्थान रखते हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को अपनी कार्यशैली अपने आचार विचार और व्यवहार से समाज की भलाई करने का संदेश भी दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

जिला जज ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में बासुदेव सिंह, श्यामजी दुबे गांधी, वीरेंद्र नाथ मिश्र, राजनाथ तिवारी, वीरेंद्र सिन्हा, रामदुलार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, उमाशंकर पांडेय, त्रिभुवन यादव, विजय यादव रहे। सम्मानित होने के लिए नामित 11वें अधिवक्ता सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव नहीं आ सके थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, तेज बहादुर सिंह, डीपी सिंह, बृजनाथ पाठक, सत्येंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, सीपी दुबे, बृजेश निषाद, अतुल श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय, अरुण प्रजापति, अरुण सिन्हा, नरेंद्र सिंह, रीता सरोज सहित तमाम अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read