HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासॉउण्ड संचालकों के साथ की बैठक

JAUNPUR NEWS : नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासॉउण्ड संचालकों के साथ की बैठक

JAUNPUR NEWS : नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासॉउण्ड संचालकों के साथ की बैठक

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासॉउन्ड सेंटरों की भरमार हो गई है। इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चिकित्सा नोडल अधिकारी डॉ प्रत्युष कुमार ने गुरुवार को केराकत तहसील क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के साथ केराकत में डाक बंगला में बैठक की।

बैठक में केराकत, जलालपुर, मुफ़्तीगंज, डोभी, बीरीबारी आदि सभी स्थानों के अल्ट्रासाउंड संचालकों को अपने रजिस्ट्रेशन और साथी डॉक्टर के साथ बुलाया गया था लेकिन बैठक में केवल आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड संचालक ही पहुंचे। उसमें भी केवल तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक विवेक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, मुन्ना सिंह ही अपने डॉक्टर लेकर पहुंचे थे जबकि अनिल यादव, दिलीप कुमार, प्रमोद यादव अकेले ही पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम माज अख्तर ने की।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में करीब 40 से अधिक अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर चल रहे हैं। अधिकांश अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read