Jaunpur News : निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनायी अम्बेडकर जयंती
पंकज बिन्द
जौनपुर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि संगठन जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब शोषित, वंचित, दलित, गरीब को उत्थान के लिये हमेशा लड़ाई लड़ी।

डा. भीमराव अम्बेडकर का योगदान अमर रहेगा जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बांके लाल निषाद, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत निषाद, दिनकर निषाद, ज्ञानती देवी निषाद, द्रोपति निषाद, छोटेलाल निषाद, जिलेदार निषाद, अभिषेक निषाद, चंद्रभान निषाद, चन्द्रशेखर निषाद आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















