HomeJaunpurJaunpur News : नैनोटेक्नोलॉजी पर गंभीर शोध की जरूरतः प्रो. एनबी सिंह

Jaunpur News : नैनोटेक्नोलॉजी पर गंभीर शोध की जरूरतः प्रो. एनबी सिंह

Jaunpur News : नैनोटेक्नोलॉजी पर गंभीर शोध की जरूरतः प्रो. एनबी सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनवायर्नमेंटल साइंस विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह के पूर्व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. रामनारायण ने किया। मुख्य अतिथि यूएसए, मेरी लैंड बाल्टी मोर विश्वविद्यालय के प्रो. एनबी सिंह ने मैटेरियल साइंस एवं मैटेरियल के विभिन्न आयामों पर चर्चा किया। इसमें पर्यावरण प्रदूषण कम करने इको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक दृष्टिकोण रखा।

Jaunpur News : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

उन्होंने नैनोटेक्नोलॉजी विषय पर समझदारी से रिसर्च करने की सलाह दी तथा मेडिकल साइंस, सेटेलाइट स्टडी में मेटेरियल की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने तथा यूएसए के अपने लैब में आने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज, बायो टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एमपी सिंह ने मशरूम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। बताया कि मशरूम उत्पादन मे पर्यावरण कृषि अपशिष्ट का प्रयोग कर हम पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही साथ भारत में कुपोषण जैसी बहुत बड़ी समस्या की रोकथाम कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मशरूम की विभिन्न प्रजातियां कैसे बायो रेमिडिएशन प्रोसेस के द्वारा पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण को खत्म करती हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणा से इस तरह के कार्यक्रम विश्वविद्यालय में होते रहते हैं। इस अवसर पर डा. एसपी तिवारी, डा. मनीष कुमार गुप्ता, डा. प्रभाकर सिंह, डा. ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विवेक पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. सुधीर उपाध्याय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read