Jaunpur News : विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ नवचण्डी यज्ञ
Jaunpur News : विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ नवचण्डी यज्ञ
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हसनपुर चिलबिली गांव में शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निवास पर 3 दिवसीय नवचण्डी यज्ञ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। नूतन गृह प्रवेश पर आयोजित नवचण्डी यज्ञ के मुख्य आचार्य रामकिंकर शुक्ल ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि इस यज्ञ से मानव जीवन सभी संकटों से मुक्त रहता है।
मां भगवती की आराधना से सभी वांछित मनोरथ की सिद्धि सहज रूप में हो जाती है। देवी यज्ञ में सह आचार्य के रूप में प्रदीप शास्त्री व चन्द्रदेव उपाध्याय ने मां भगवती की स्तुति कर प्राणि मात्र के लिए मंगलकामना की। यज्ञ में प्रबंधक के पुत्र द्वय वृजराज त्रिपाठी व वरूण त्रिपाठी के हाथों कलश स्थापन एवं पूजन विधि विधान से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्याम नारायण तिवारी, अमित तिवारी, महेश दूबे, हरी प्रकाश शुक्ल, दिनेश, श्री नारायण समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।