GJaunpur News : नव शक्ति संस्था ने डा. डीपी सिंह को किया सम्मानित
पूजन पंडाल में आयोजित भंडारे में रमेश शर्मा का हुआ सम्मान
जौनपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर नव शक्ति संस्था संकट मोचन मंदिर ईशापुर द्वारा पूजा पंडाल में भण्डारा का आयोजन हुआ। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिवांगी क्लिनिक के डायरेक्टर डा. डीपी सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने डा. सिंह को स्मृति चिन्ह व श्रीफल भेंटकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। जिस पर डा. सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।



