Jaunpur News : टीडी कालेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 एवं 30 मार्च को
जौनपुर। नगर के टीडी कालेज में शिक्षक शिक्षा विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में व्यावहारिक समस्याएं विषय द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बलरामपुर हाल में आयोजित है जिसमें विभिन्न प्रांतों से शिक्षाविद, शोधार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मुद्दे चुनौतियां और कार्यान्वयन, बचपन की देखभाल और शिक्षा, समान और समावेशी शिक्षा, भारतीय भाषा कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास, 4 वर्षीय बी.एड. एकीकृत पाठ्यक्रम, शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया, मूल्यांकन और परीक्षा च्वाइसबेस्ड क्रेडिट सिस्टम आदि पर अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत करेंगे।

शिक्षक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव डा. अजय दुबे एवं संयोजक डा. सुधांशु सिन्हा ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन 29 मार्च को 11 बजे सम्पन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. निर्मला एस. मौर्य कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं मुख्य वक्ता प्रो. डी.के. सिंह प्राचार्य यू.पी. कालेज वाराणसी होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह करेंगे। समापन समारोह 30 मार्च को अपरान्ह 2 बजे से संपन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. कीर्ति सिंह पूर्व कुलपति आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. आशीष श्रीवास्तव डीन स्कूल आफ एजुकेशन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार तथा मुख्य वक्ता प्रो. अरुण सिंह प्राचार्य राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ हैं। अध्यक्षता राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक टीडी कालेज जौनपुर करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















