HomeJaunpurJaunpur News : राष्ट्रीय जनजागरूकता सेवा संस्थान ने बांटी रजाई

Jaunpur News : राष्ट्रीय जनजागरूकता सेवा संस्थान ने बांटी रजाई

Jaunpur News : राष्ट्रीय जनजागरूकता सेवा संस्थान ने बांटी रजाई

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। राष्ट्रीय जनजागरूकता सेवा संस्थान की तरफ से निराश्रित गरीब विधवा महिलाओं को रजाई वितरण किया गया। कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वालों को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व राष्ट्रीय जनजागरूकता सेवा संस्थान के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए नए सदस्य को जोड़ा गया। उनको सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इसके पहले संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डा. मिथिलेश मौर्य एवं मुख्य अतिथि डा. विनोद कन्नौजिया आशीर्वाद हास्पिटल जौनपुर व अमिता मौर्य, सतीश यादव लीगल एडवाइजर, अरुण मौर्या सह संयोजक, अनुराग गौतम, रमेश चंद्र मौर्य, विशिष्ट अतिथि डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. तूलिका मौर्य का स्वागत प्रधानपति द्वारिका प्रसाद मौर्य ने माला पहनाकर किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानपुत्र अजीत मौर्य ने किया।

सभी निराश्रित, गरीब, विधवाओं को रजाई दिया गया। रजाई पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल के सचिव प्रमोद माली, स्वयं सहायता समूह की सदस्य शिल्पा गुप्ता, अरुण मौर्य, प्रदीप मौर्य, अजय शर्मा, विनय यादव, आलोक मौर्य, सनी यादव, कमलदीप, महेंद्र मौर्या, शमशेर अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read