HomeJaunpurJaunpur News: मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में हुआ हवन—पूजन

Jaunpur News: मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में हुआ हवन—पूजन

  • मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में हुआ हवन—पूजन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के समीप स्थित मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत्र शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन सोमवार को प्रधान पुजारी भगवती सिंह ने सैकड़ों लोगों को हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी ने बताया कि हवन से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घण्टा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है। ऐसे में कलयुग में काली उपासना परम शक्तिवर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, दलसिंगार, रामपाल विश्वकर्मा, रतन, राम अवतार यादव, अमित दुबे, विपिन सिंह, सर्वेश सिंह, भानु प्रताप मौर्य, प्रमोद सेठ, मनीष सोनकर, वन्देश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read